फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मां ने बिसराया, झाड़ियों में मिली नवजात को शेरनी नाम देकर अपनाया

Wed, 14 May 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार के अग्रोहा में झाड़ियों में मिली नवजात को गोद लेने के बाद उसका स्वागत करते परिजन।
विज्ञापन
हिसार। मां ने जन्म लेते ही मरने के लिए फेंक दिया, पर नियति को कुछ और मंजूर था। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के ही सदस्य ने उसे संभाला। आसपास पता किया, लेकिन किसी को यह नहीं पता था कि उसे किसने फेंका है। बाद में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। पांच मई को अग्रोहा शहर में ही झाड़ियों में मिली इसी बच्ची को समिति के सदस्य सतीश डूडी ने गोद लेकर प्यार से शेरनी नाम दिया है।
विज्ञापन

डूडी ने बच्ची को घर लाकर पूजन किया और लक्ष्मी का अवतार मानकर उसके पैरों के निशान लगवाए। पूरे परिवार में खुशी का माहौल हो गया। सतीश डूडी ने बताया कि नवजात बेटी के झाड़ियों में मिलने की खबर मिली तो वह अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने डाक्टरों से बच्ची को गोद लेने के लिए अनुरोध किया। इसके बाद बाल कल्याण समिति व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज की टीम ने सारी जांचकर नियमानुसार बच्ची को उन्हें गोद दे दिया। सतीश ने बताया कि नवजात शिशु को झाड़ियों में रोते देखकर उनकी कमेटी के बजरंग जाखड़ ने ही उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। हमारे परिवार में पहले भी दस बुआ, दो बहनें, दो भतीजी हैं। गोद ली हुई बेटी का प्यार का नाम शेरनी रखा है।
समिति के अग्रोहा ब्लॉक प्रधान केडी अग्रोहा ने कहा कि यह पहल समाज को नई दिशा देने का काम करेगी। गौरतलब है कि पुलिस ने बच्ची के माता-पिता को ढूंढ़ लिया था। पुलिस ने उन्हें बुलाकर बच्ची को ले जाने का आग्रह किया थे, वे सहमत भी हो गए थे, लेकिन बाद में बाल कल्याण समिति को लगा कि ये फिर से फेंक सकते हैं, इसलिए उन्हें देने से इन्कार कर दिया। बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता यादव ने बताया कि बच्ची को नियमानुसार गोद दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें