फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में नियमित कोर्सों के लिए दाखिला प्रक्रिया जारी, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नियमित पाठ्यक्रमों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। नियमित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए अब तक 8221 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5586 और पोस्टग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 2635 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बताया कि जीजेयू में विद्यार्थियों को 93 से अधिक नियमित कोर्सों में दाखिला लेने के अवसर प्राप्त हैं। नियमित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून है। अपनी रुचि के अनुसार विद्यार्थी इन कोर्सेज में दाखिला लेकर अपना कॅरिअर बना सकते हैं। विश्वविद्यालय ने विभिन्न नियमित कोर्सों के लिए दाखिलों के संबंध में विश्वविद्यालय द्वारा हेल्पलाइन व हेल्पडेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन



आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून

नेट बेंकिंग या क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड आदि से फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून है। 12 जून को ही ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है। ऑनलाइन आवेदन में अपडेट या सुधार करने की अंतिम तिथि 14 जून है। 17 जून को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र उपलब्ध होंगे। खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंक 18 जून को वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे। 19 जून तक उम्मीदवार ई-मेल से खेल व एनएसएस के टेंटेटिव वेटेज अंकों के बारे में आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सीटों की संख्या, महत्वपूर्ण तिथियां, आवेदन फीस, कोर्स की फीस, न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता, दाखिला प्रक्रिया आदि संबंधी सभी जानकारियां विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.gjust.ac.in पर प्रोस्पेक्टस में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें