फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पांच मंगलामुखियों ने भी दिखाई यूजी दाखिले में रुचि, BA में 5.50 लाख ने किया आवेदन

Tue, 27 Sep 2022 02:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सत्र 2022-23 में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया हो चुकी पूरी। बीए में 5.50 लाख तो बीकॉम में 56 हजार ने आवेदन किया है। सबसे कम जियोग्राफी ऑनर्स कोर्स में 3779 विद्यार्थियों ने दाखिले में रुचि दिखाई है।
विज्ञापन
admission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्र 2022-23 में स्नातक प्रथम वर्ष में दाखिले की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इस बार विद्यार्थियों का रुझान बीए व कॉमर्स संकाय की ओर ज्यादा रहा है। प्रदेश में 5,50 413 विद्यार्थियों ने बीए में दाखिले के लिए रुचि दिखाई। पांच मंगलामुखियों ने भी स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए पंजीकरण कराया है। वहीं, बीकॉम में 65111 विद्यार्थी कतार में रहे। इनमें से 9113 विद्यार्थी बीकॉम ऑनर्स के शामिल हैं। सबसे कम जियोग्राफी ऑनर्स कोर्स में 3779 विद्यार्थियों ने दाखिले में रुचि दिखाई है। 

विज्ञापन


उच्चतर शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार विभिन्न स्नातक कोर्सों में पूरे हरियाणा प्रदेश में 98926 लड़कों व 96708 लड़कियों ने दाखिले के लिए अपनी पंजीकरण करवाया है। स्नातक कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले 175158 विद्यार्थी हरियाणा प्रदेश के स्थायी निवासी हैं।

यह भी पढ़ें : Super Mom Winner Varsha: गुजारे के लिए पति के साथ की मजदूरी, सोशल मीडिया से सीखा डांस, पढ़िए सफलता की कहानी
विज्ञापन


वहीं, 9046 विद्यार्थी दूसरे राज्यों के हैं। सत्र 2022-23 के लिए हरियाणा के 323 सरकारी, एडेड व निजी कॉलेजों ने भाग लिया है, जिनमें सबसे ज्यादा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के विद्यार्थियों ने आवेदन किए हैं। इसके बाद सीबीएसई के विद्यार्थियों ने अपनी रुचि दिखाई है। 

दाखिलों पर एक नजर 

  • कोर्स     आवेदन 
  • बीए    550413
  • बीकॉम    56098
  • बीकॉम ऑनर्स    9113
  • बीएससी नॉनमेडिकल    47886
  • बीसीए    34803
  • बीएससी मेडिकल    19492
  • बीबीए    15104
  • बीए ईवनिंग    9524
  • बीए ऑनर्स अंग्रेजी    6838
  • बीए ऑनर्स जियोग्राफी    3779
  • 10 टॉप कॉलेज
  • कॉलेज    आवेदन 
  • गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार    28184
  • गवर्नमेंट कॉलेज फरीदाबाद    25331 
  • गवर्नमेंट कॉलेज गुरुग्राम    24312 
  • नेकीराम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज रोहतक    23703
  • डीएन कॉलेज हिसार    19958
  • गवर्नमेंट कॉलेज भिवानी    19256
  • सीआरएम जाट कॉलेज हिसार    15966
  • गवर्नमेंट कॉलेज ग्रुरुग्राम    15651
  • गवर्नमेंट करनाल    14023
  • गवर्नमेंट कॉलेज जींद    13872
  • इस कोटे में कितने आवेदन आए 
  • सामान्य वर्ग    78896
  • पिछड़ा वर्ग     54896
  • अनुसूचित जाति     44710
  • ईडब्ल्यूएस    4911
  • एक्स सर्विमेन    341
  • ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस    260
  • दिव्यांग    192
  • स्वतंत्रता सेनानी    19
  • इस बोर्ड के विद्यार्थी सबसे आगे
  • हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी    138302
  • केंद्रीय माध्यमिक बोर्ड सीबीएई    48625
  • हरियाणा ओपन बोर्ड    2433
  • नेशनल ओपन बोर्ड    1306
  • यूपी बोर्ड    752
  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड    512
  • बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड    317
  • हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड    186
  • इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड    108
  • उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड    77
  • मध्यप्रदेश बोर्ड    43
  • झारखंड बोर्ड    41
  • दिल्ली बोर्ड हायर एजुकेशन    32
  • महाराष्ट्र सेकेंडरी व हायर सेकेंडरी शिक्षा बोर्ड    28
  • पश्चिम बंगाल शिक्षा बोर्ड    26
  • जम्मू-कश्मीर शिक्षा बोर्ड    11

विज्ञापन

सत्र 2022-23 में यूजी कोर्स के दाखिले के आवेदन जमा होने में हमारा कॉलेज प्रदेश में नंबर वन रहा। हमारे कॉलेज में करीब 28 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन किए। सबसे ज्यादा बीए व बीकॉम में आवेदन जमा हुए। सभी कोर्स में मेरिट करीब 100 के पार रही। - डॉ. दीपमाला लौहान, प्रिंसिपल गवर्नमेंट कॉलेज हिसार एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें