फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू भूगोल विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 18 से 22 मई तक काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के भूगोल विभाग में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी www.gjust.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के प्रभारी प्रो. राम सिंह बेनिवाल ने बताया कि भूगोल विषय का महत्व तेजी से बढ़ रहा है, खासकर पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन, आपदा प्रबंधन और जीआईएस एवं रिमोट सेंसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों में।
विज्ञापन

भूगोल विभाग इस सत्र में दो प्रमुख पाठ्यक्रम चला रहा है एमएससी भूगोल (दो वर्षीय) में 60 सीटें और इंटीग्रेटेड बीएससी-एमएससी (पंचवर्षीय) में 50 सीटें। प्रवेश प्रक्रिया के तहत पात्र अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 18 से 22 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस स्थित भूगोल विभाग में आयोजित की जाएगी।
विभाग की विशेषताओं में अत्याधुनिक रिमोट सेंसिंग प्रयोगशालाएं, नियमित फील्ड सर्वे एवं एक्सकर्शन, अनुभवी फैकल्टी, पर्यावरण एवं सतत विकास पर ध्यान और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड पाठ्यक्रम शामिल हैं। भूगोल विषय के विद्यार्थी सिविल सेवाओं, पर्यावरण परामर्श, जीआईएस उद्योग, शहरी एवं क्षेत्रीय नियोजन और शिक्षण एवं शोध जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पा सकते हैं। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए फोन 01662-263369 या ईमेल chairmangeographygjust.org पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें