फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एडहॉक कमेटी सदस्यों ने की बैठक चुनाव के लिए मांगे सुझाव-आपत्तियां

विज्ञापन
हिसार। श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव के लिए गठित एडहॉक कमेटी के सदस्य बैठक करते हुए।स्वयं
विज्ञापन
हिसार। श्री रामलीला कमेटी कटला हिसार की जिला रजिस्टर द्वारा गठित सदस्यीय एडहॉक कमेटी के तीनों सदस्य समाजसेवी व वास्तु आर्किटेक्ट सत्यपाल अग्रवाल, अधिवक्ता कृष्ण खटाना व अधिवक्ता दीपक जैन के बीच पहली औपचारिक बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक एडहॉक कमेटी के सदस्य सत्यपाल अग्रवाल के मलिक चौक स्थित वास्तु हब कार्यालय में हुई। इस दाैरान श्रीरामलीला कमेटी के सदस्यों से चुनाव संबंधित सुझाव व आपत्तियां लेने का निर्णय लिया। बैठक में 31 जनवरी 2025 को एडहॉक कमेटी के सदस्य अधिवक्ता दीपक जैन व अधिवक्ता कृष्ण खटाना द्वारा श्रीरामलीला कमेटी कटला के निवर्तमान पदाधिकारियों से लिए गए चार्ज की गतिविधि की जानकारी सत्यपाल अग्रवाल को दी गई।
बैठक में बताया गया कि जिला रजिस्ट्रार द्वारा श्रीरामलीला कमेटी कटला के चुनाव संदर्भ में गठित एडहॉक कमेटी को तीन महीने का कार्यकाल दिया गया है। बैठक में चुनाव संबंधित श्रीरामलीला कमेटी कटला से लिए गए रिकॉर्ड पर विचार विमर्श किया गया व सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्रीरामलीला कमेटी के सदस्यों से चुनाव संबंधित सुझाव व आपत्तियां ली जाएगी। फिर पूरे अध्ययन व विश्लेषण के बाद समयबद्ध अवधि में निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव की स्थिति सुनिश्चित कर चुनाव अधिकारी को सिफारिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें