फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिले में अतिरिक्त 5 सरकारी स्कूलों पर लग सकता है पीएमश्री का तमगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के 5 सरकारी स्कूलों पर पीएमश्री का तमगा लग सकता है। इसके लिए संबंधित स्कूल अपनी दावेदारी पेश करेंगे। इसके लिए आवेदक स्कूल मुखिया अपने स्कूल के खेल ग्राउंड से लेकर विद्यार्थियों की संख्या व सुविधाओं को दुरुस्त करने में जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। ताकि उनका स्कूल पीएमश्री बन सके।
विज्ञापन

दावेदारी में पटेल नगर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सातरोड खुर्द स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बरवाला स्थित अनाजमंडी समीप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व उकलाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल है। जिला परियोजना समन्वयक की ओर से विशेष कमेटी तैयार की जाएगी, जिसमें एपीसी-बीईओ सहित प्राचार्य शामिल रहेंगे, जोकि दावेदारी पेश करने वाले स्कूलों में जाकर मानकों-सुविधाओं की पड़ताल कर अंक तय करेंगे, जिसके हिसाब से तय किया जाएगा कि किस स्कूल पर पीएमश्री का तमगा लगेगा किस पर नहीं।
ये रहेंगे विशेष मानक
विशेष कमेटी दावेदारी पेश करने वाले सरकारी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की संख्या, कमरों की संख्या, पढ़ाई का स्तर, खेल में स्थिति, नामंकन, खेल मैदान, लैब, स्मार्ट ब्लैक बोर्ड, स्कूल का ढांचा से लेकर अन्य सुविधाएं परखेगी। इसके बाद तय फॉर्मेट पर अंक दिए जाएंगे। फिर रिपोर्ट को मुख्यालय भेजा जाएगा। जहां से मुहर लगेगी।
विज्ञापन

18 पीएमश्री स्कूल और साढ़े 8 हजार सीटें
जिले में अभी 18 पीएमश्री स्कूल हैं, जोकि कक्षा 6 से 12वीं तक हैं। इन स्कूलों में साढ़े 8 हजार से अधिक सीटें हैं। समस्त स्कूलों को विशेष तौर पर प्रतिवर्ष 9 करोड़ रुपये बजट के तौर पर दिए जाते हैं, जोकि सुविधाओं से लेकर ढांचे को दुरुस्त रखने के लिए शामिल होते हैं।

-अभी जिले के 5 सरकारी स्कूलों ने पीएमश्री के लिए आवेदन किया है, जिनमें मानकों से लेकर सुविधाओं की जांच होनी बाकि है। डीपीसी के आदेश के बाद ही रिपोर्ट पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फाइनल रिपोर्ट को ही मुख्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन

- ललित कुमार, एपीसी, समग्र शिक्षा, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें