फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घग्गर के तटबंधों का एडीसी ने लिया जायजा

विज्ञापन
सिरसा।अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत अ​धिकारियों की बैठक लेते हुए। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। घग्गर के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त विरेंद्र सहरावत ने अधिकारियों के साथ बैठक की। वहीं, दोपहर बाद कई गांवों में घग्गर के कारण पैदा हुए हालात का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घग्गर नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी पर सिंचाई विभाग और जिला प्रशासन की ओर से लगातार बारीकी से निगरानी रखी जा रही है, प्रशासनिक टीमें दिन-रात पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन


जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने और अतिरिक्त प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दूसरे विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वे इस कार्य में सिंचाई विभाग के साथ तालमेल कर काम करें। नदी व ड्रेन पर और निगरानी बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि इस ओर विशेष ध्यान दिया जाए कि पुल इत्यादि पर रुकावट पैदा न हो और पानी आसानी से निकलता रहे।

सभी विभागों से मांगा, जेसीबी सहित अन्य मशीनों डाटा

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग उनके पास मौजूद हेवी मशीनरी जैसे जेसीबी आदि का डाटा उपलब्ध करवाएं, ताकि आपातकालीन स्थिति में बिना देरी के उनका प्रयोग किया जा सके। बिजली निगम को निर्देश दिए कि जहां भी सिंचाई विभाग को आवश्यकता हो, वहां बिजली का प्रबंध किए जाएं। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता पवन भारद्वाज, बिजली निगम के एक्सईएन धीरज कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन जीत राम, डब्ल्यूडी के एक्सईएन कमलदीप सिंह, एमई राकेश पुनियां, डिप्टी डीईओ सुभाष, पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन संजय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव मीरपुर में घग्गर बांध का एसडीएम ने किया निरीक्षण

घग्गर में बढ़ रहे जलस्तर पर जिला प्रशासन अलर्ट पर है। वीरवार को एसडीएम राजेंद्र कुमार ने गांव मीरपुर में घग्गर बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे दिन रात घग्गर नदी के तटबंधों का निरीक्षण करते रहें। विशेषकर कमजोर तटबंधों पर मिट्टी डालकर और मजबूत करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या न आएं। इसके साथ-साथ ग्रामीणों से भी लगातार संपर्क में रहें। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है। फिर भी नदी के आसपास स्थित गांवों के ग्रामीणों को तटबंध टूटने या पानी के रिसाव का खतरा हो तो संबंधित पटवारी, ग्राम सचिव, सिंचाई विभाग, फ्लड कंट्रोल रूम नंबर 01666-248882 या उपायुक्त कैंप कार्यालय दूरभाष नंबर 01666-248880 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें