फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर उपचुनाव: सतेंद्र सिंह आज तो भव्य कल करेंगे नामांकन, कांग्रेस-इनेलो के प्रत्याशी मैदान में आने का इंतजार

Tue, 11 Oct 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

जजपा ने भी उम्मीदवार उतारने के लिए बैठक बुलाई है। बसपा की ओर से अभी प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। आदमपुर उपचुनाव में 3 नवंबर से 14 अक्तूबर नामांकन तक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Bhavya bishnoi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा और आप ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं, कांग्रेस व इनेलो की ओर से अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए जाने से अभी प्रचार का घमासान शुरू नहीं हुआ है। उधर, जजपा ने भी प्रत्याशी उतारने को लेकर बैठक बुलाई है। बसपा की ओर से अभी प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर कोई तैयारी नहीं है। आदमपुर उपचुनाव 3 नवंबर को है। 14 अक्तूबर तक नामांकन होंगे। 

विज्ञापन


आदमपुर उपचुनाव में मतदान के लिए 23 दिन का समय बचा है। अभी तक कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री जयप्रकाश को उतारने की संभावना सबसे अधिक जताई जा रही है। कांग्रेस के टिकट को लेकर प्रदीप बैनीवाल, रामनिवास घोड़ेला, कुरड़ाराम के नाम की चर्चा चल रही है।

वहीं, पीजीआई के चिकित्सक डॉ. संजय जौहर का नाम भी जुड़ा है। डॉ. संजय जौहर भूतपूर्व गृह मंत्री मनीराम गोदारा के दोहते हैं। कांग्रेस के टिकट मांग रहे किसान नेता कुरड़ाराम ने मंगलवार को अपने समर्थकों की बैठक बुलाई है। इसमें टिकट मिलने और न मिलने की स्थिति में चुनाव लड़ने पर फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन


इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की पांच सदस्यीय कमेटी अपनी रिपोर्ट पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सौंप चुकी है। इनेलो का उम्मीदवार 11 या 12 अक्तूबर को घोषित किए जाने की संभावना है। इनेलो की ओर से महिला प्रत्याशी उतारने की उम्मीद है। इनेलो महिला प्रदेशाध्यक्ष सुनैना चौटाला को प्रत्याशी बना सकती है। कुलबीर बैनीवाल को इनेलो में शामिल कर उसे मैदान में उतारे जाने के आसार हैं।

भव्य बिश्नोई कल करेंगे नामांकन दाखिल 
आदमपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई ने बताया कि 11 अक्तूबर को आदमपुर की गोपीराम धर्मशाला में हवन के साथ भव्य के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ होगा। 12 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे भव्य अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

सतेंद्र सिंह आज दाखिल करेंगे नामांकन
आम आदमी पार्टी के आदमपुर विधानसभा उप चुनाव के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह मंगलवार को नामांकन दाखिल करेंगे। उनके साथ राज्यसभा सदस्य डॉ. सुशील गुप्ता, प्रदेश सह प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता डॉ. अशोक तंवर, अनुराग ढांडा, पूर्व मंत्री चौधरी निर्मल सिंह मौजूद रहेंगे। शहीद भगत सिंह की, चौधरी छोटूराम, डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद 10 बजे नामांकन दाखिल करेंगे।


एक निर्दलीय प्रत्याशी ने भरा नामांकन
आदमपुर विधानसभा उपचुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दौरान सोमवार को एक उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि सोनीपत जिले के गांव गढ़ी ब्राह्मणान निवासी रमेश खत्री नंबरदार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर तक नामांकन लिए जाएंगे।

ईवीएम मशीन का प्रथम रैंडमाइजेशन किया
जिला निर्वाचन अधिकारी उत्तम सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में आदमपुर उपचुनाव के लिए ईवीएम का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया। 252 बैलेट यूनिट, 252 कंट्रोल यूनिट और 270 वीवीपैट का प्रथम रैंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें