फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने सिरसा में दी दबिश, गांव तख्तमल के युवक पर रेकी का आरोप

Sun, 05 Jun 2022 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही सिरसा छोड़कर चला गया था। सूत्र बताते हैं कि उक्त आरोपी गिरोह के साथ जुड़ा हुआ था।
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में आरोपियों की धरपकड़ करने के लिए पंजाब सीआईए ने कालांवाली क्षेत्र में छापे की कार्रवाई की। सिरसा के गांव तख्तमल निवासी युवक पर सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने के आरोप लगे हैं। सूत्रों के अनुसार सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पहले रेकी करने में इस युवक का नाम सामने आया था। हालांकि युवक गांव छोड़कर चला गया है, ऐसे में कालांवाली निवासी आरोपी की धरपकड़ करने के लिए पुलिस उसके जानकारों और रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


पंजाब पुलिस की कई टीमों ने कालांवाली, तख्तमल, कालांवाली मंडी में छापे मारे। इसके अलावा सिरसा की लोकल सीआईए को भी पुलिस अधीक्षक ने जांच के लिए काम पर लगाया है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने के बाद आरोपी फतेहाबाद जिले से फरार हुए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी करीब डेढ़ वर्ष पहले ही सिरसा छोड़कर चला गया था। सूत्र बताते हैं कि उक्त आरोपी गिरोह के साथ जुड़ा हुआ था।
 

सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में कालांवाली के एक युवक की तलाश के लिए टीमें लगातार धरपकड़ कर रही हैं। जिस आरोपी की तलाश की जा रही है वह एक डेढ़ साल से सिरसा में नहीं है। डॉ. अर्पित जैन, एसपी सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें