फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार SIT की कार्रवाई: आईआईटी-जेईई एडवांस्ड के पेपर में सेंध लगाने का मामला, दो आरोपी गिरफ्तार; एक को जेल भेजा

Sun, 27 Sep 2026 01:17 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

आरोपी सुरेंद्र को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी परमजीत को न्यायालय में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी जेईई एडवांस्ड के पेपर में सेंध लगाने के मामले में एसआईटी ने झज्जर जिले के गांव डाकोरा निवासी परमजीत और सोनीपत जिले के गोहाना निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पर परीक्षा के प्रश्न पत्र को जुगलान स्थित ओम इंस्टीट्यूट में लीक करवाने के प्रयास का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में आदमपुर थाने में 17 मई को प्राथमिकी की दर्ज की गई थी।

विज्ञापन


एसपी हिसार ने गठित की थी एसआईटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा विशेष जांच दल का गठन किया गया, जिसका नेतृत्व डीएसपी कमलजीत सिंह ने किया। एसआईटी ने मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए तकनीकी एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया तथा नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

एक आरोपी को भेजा जेल
आरोपी सुरेंद्र को न्यायालय के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया है, जबकि आरोपी परमजीत को न्यायालय में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी तथा मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित संलिप्तता के संबंध में जांच आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें