हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुनील जिंदल की अदालत ने साढ़े पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत के मामले में एक आरोपी को दोषी करार दिया है। अदालत इस मामले में 4 अक्तूबर को सजा सुनाएगी। मामला 4 सितंबर 2021 का है।
जिले के एक गांव की महिला ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने बताया था कि रात करीब एक बजे गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया। उसने सो रही साढ़े पांच साल की बेटी को उठाकर नीचे ले जाकर कमरे में गलत काम किया। बच्ची के चिल्लाने पर मां की नींद खुली। आवाज सुनकर वह नीचे आई। जब महिला ने युवक को पकड़ने की कोशिश की तो वह धक्का देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।