फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: ईंट मारकर पति की हत्या करने की आराेपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Mon, 17 Mar 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। गांव सरहेड़ा के नजदीक बनभौरी मार्ग पर पति की ईंट मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी महिला सावित्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी सावित्री काे रविवार काे अदालत में पेश किया, जहां से उसे महिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हाेली के दिन शिव शंकर ब्रिक्स कंपनी के ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले प्रवासी मजदूर दंपती के बीच हुए झगड़े में बिहार के जिला नालंदा निवासी 35 वर्षीय सीताराम की उसकी पत्नी सावित्री ने ईंट मार कर हत्या कर दी थी।
पुलिस ने ईंट भट्ठे पर काम करने वाले बिहार के जिला नालंदा निवासी सरन के बयान पर मृतक सीता राम की पत्नी सावित्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। हाेली पर्व पर ईंट भट्ठे की लेबर की छुट्टी थी। सभी मजदूर सामान आदि लेने बरवाला गए थे।
विज्ञापन

इस दाैरान अधिकतर मजदूर शराब लेकर व पीकर आए थे। सीता राम व उसकी पत्नी सावित्री ने भी अन्य मजदूराें के साथ दिन में हाेली खेली व बाद में दाेनाें ने देर शाम तक शराब पी। इसी दाैरान दाेनाें में झगड़ा हाे गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें