फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोपी इंदौर से गिरफ्तार

Mon, 06 Jan 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने विदेश भेजने के नाम पर पांच युवाओं से 29.18 लाख रुपये ऐंठने के मामले में नामजद मुख्य आरोपी वसंत विहार, नई दिल्ली निवासी मोहित चड्ढा उर्फ अमरदीप को इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेशकर 4 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक बीर सिंह ने बताया कि अर्बन एस्टेट थाने में 19 अगस्त 2023 को यादवेंद्र की शिकायत पर कनाडा भेजने के नाम पर 5 युवकों से 29.18 लाख रुपये और 4 मोबाइल फोन हड़पने के आरोप में मोहित चड्डा व अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। टैक्सी चालक यादवेंद्र फोगाट ने बताया कि 30 जुलाई 2023 को वह गगन नामक व्यक्ति से मिला। उसने बताया कि वह और उसका बॉस डाबड़ा चौक के पास होटल में ठहरे हैं। उसकी टैक्सी किराये पर लेकर फतेहाबाद गए। इस दौरान बताया कि कनाडा की कंपनी में फूड पैकिंग के लिए लड़कों की आवश्यकता है। इस पर उसके दोस्त सुपेंद्र, सचिन, कुलदीप, राकेश व सोमबीर ने कनाडा जाने में दिलचस्पी दिखाई थी। इन्हें कनाडा भेजने के नाम पर आरोपी ने सुपेंद्र से 12.66 लाख, सचिन से 3 लाख, कुलदीप से 4.50 लाख, राकेश से 7.72 लाख व सोमबीर से 1.30 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें