फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर की चार कॉलोनियों में 90 गलियों को किया जाएगा पक्का

Mon, 06 Jan 2025 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
 साईं कॉलोनी में कच्ची गली। 
विज्ञापन
हांसी। 11 महीने पहले अवैध से वैध घोषित हुईं शहर की चार कॉलोनियों की गलियों को पक्का करने के लिए 6.55 करोड़ रुपये खर्च होंगे। करीब 90 गलियों को पक्का किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद ने टेंडर लगाकर आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


टेंडर दूसरी बार लगाया गया है। पहले लगाए गए टेंडर में आवेदन करने वाली एजेंसियां नियम व शर्तों को पूरा नहीं कर सकी थीं। जिसके चलते नगर परिषद ने फिर से टेंडर लगाया है। शहर की बैंक कॉलोनी, नंद नगरी, साईं व शिव कॉलोनी भाग एक और दो फरवरी महीने में वैध हुई थी। इन गलियों को पक्का करने के लिए नगर परिषद ने सर्वे किया था। इन कॉलोनियों में करीब 90 गलियां कच्ची हैं। इनके निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च होने हैं।

जून महीने में प्रस्ताव को तैयार कर नगर परिषद की तरफ से मुख्यालय भेजा गया था। दो महीने पहले इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई थी। बता दें कि शहर की 10 अवैध कॉलोनियों में से चार अवैध कॉलोनियों को सरकार ने फरवरी महीने में वैध घोषित कर दिया था। छह कॉलोनियां अभी भी अवैध हैं। इन्हें वैध कॉलोनियों की सूची में लाने के लिए नगर परिषद ने सरकार को प्रस्ताव भेजा हुआ है। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सीवरेज लाइन, पेयजल लाइन, पक्की गलियां व अन्य मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन








ये कॉलोनियां अब भी अवैध

आंबेडकर कॉलोनी, पटेल नगर, न्यू शांति निकेतन, न्यू शांति निकेतन एक्सटेंशन, राम सिंह कॉलोनी, जवाहर नगर एक्सटेंशन पार्ट वन कॉलोनी अभी भी अवैध हैं।



-

चार वैध कॉलोनियों में पक्की गलियां बनाई जानी हैं। इसके लिए टेंडर लगाया गया है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गलियों का निर्माण करवाया जाएगा।- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें