फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज बवाना का नाम लेकर 20 लाख रुपये की फिरोती मांगने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। नीरज बवाना का नाम लेकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान शिवम गिरी निवासी मंगलपुर, उतर प्रदेश के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी शिव कॉलोनी हिसार में रहा था। आरोपी शिवम के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट हिसार में केस दर्ज है।
विज्ञापन

सहायक उप निरीक्षक सराजुद्दीन ने बताया कि आरोपी शिवम गिरी ने रुपयों के लालच में स्टेनलेस स्टील फैक्टरी के मालिक विकास सरदाना को धमकी देकर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी का पिता राजमिस्त्री है। आरोपी ने नीरज बवाना का नाम सुना था और उसका नाम फिरौती मांगने के लिए लिया। आरोपी ने फैक्ट्री मालिक के नंबर फैक्ट्री के सामने लगे बोर्ड पर देखा था। नंबर नोट करके आरोपी शिवम गोरखपुर उत्तर प्रदेश चला गया और वहां किसी अन्य के नाम से सिम कार्ड लेकर व्हाट्सएप एक्टिवेट किया। इसके बाद हिसार आकर स्टील फैक्टरी मालिक से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी अग्रवाल कॉलोनी निवासी दीपक सिंगल से 30 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में शामिल था। आरोपी अभी जमानत पर रिहा था। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें