फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता फोन पर कर रही थी प्रेमी से बात, ससुरालजनों ने पकड़ा तो गर्भवती होने का पता चला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने तोशाम एरिया के पलविंद्र पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। दोनों की मुलाकात हुई तब वह 17 साल की थी। महिला थाना पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट, नशीला पदार्थ पिलाने, दुष्कर्म करने और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में युवती ने बताया कि वह 2020 में अपने मामा की लड़की की शादी में एक गांव में गई थी। वहां उसकी मुलाकात पलविंद्र के साथ हुई थी। एक-दूसरे का मोबाइल नंबर ले लिया था। उसके बाद पलविन्द्र उनके घर आने लगा। युवती ने आरोप लगाया कि 22 अप्रैल को पलविंद ने फोन कर उसे शहर में बुलाया और एक होटल में ले गया। यहां उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई। जब होश आता तो पता चला कि पलविन्द्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो पलविन्द्र ने उसे समाज में बदनाम करने की धमकी दी। वह फिर उसे मई में दूसरे होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। युवती ने कहा कि उसके दो दिन बाद उसकी शादी हो गई। अगले दिन डर के मारे पलविन्द्र को फोन मिलाया तो ससुरालजनों ने उसकी बातें सुनकर मायके वालों को बुला लिया। परिजन उसे मायके ले आए। इसके बाद उसे पता चला कि वह पलविन्द्र द्वारा दुष्कर्म के कारण गर्भवती हो गई है। इसके बाद परिजनों ने पलविन्द्र से उसकी शादी की बात की तो पलविन्द्र ने साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें