फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शिकारपुर निवासी अमन को धमकी देकर 5 लाख की रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शिकारपुर निवासी अमन को व्हाटस एप पर धमकी देकर 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी कैथल जिले के गांव मुदली निवासी अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेशर कर पुलिस पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी। पुलिस जांच में पता लगा कि अमन को उसकी पत्नी ने ही अपने अमेरिका में रह रहे दोस्त रत के जरिए धमकी दिलवाई थी।पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने आरोपी अमन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

एएसआई रोहतास सिंह ने बताया कि शिकारपुर निवासी अमन ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उसने बताया कि अज्ञात व्यक्ति फोन पर धमकी दे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। इस बारे में उसे व्हाटस एप पर काल कर रहा है। धमकी देने वाले ने 16 अक्तूबर को भी कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। फोन करने वाले युवक को उसकी हर गतिविधि की जानकारी है।
एएसआई रोहतास ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव चल रहा है। पीड़ित अमन की पत्नी ने अपने अमेरिका में रह रहे अपने दोस्त रजत से कैथल निवासी अमन कुमार के जरिए यह धमकी दिलवाई थी। आरोपी अमन से आगामी पूछताछ जारी है आरोपी को शनिवार पेश अदालत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें