फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नियाणा के खेत में अचेत मिले युवक की अस्पताल में मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव नियाणा निवासी 28 वर्षीय अमित कुमार वीरवार शाम को खेत में अचेत हालत में मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों उसकी हत्या की आशंका जताई है। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नियाणा के कुलबीर ने बताया कि उनका भतीजा अमित रायपुर व शिकारपुर के बीच स्थित फैक्टरी में काम करता था। वह वीरवार को सुबह फैक्टरी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह बाद में देर शाम खेत के कोठे में अचेत हालत में मिला। परिजन अमित को उठाकर वाहन में निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कुलबीर ने बताया कि एक युवक ने हमें सूचना दी कि अमित नशे का इंजेक्शन लगा रहा था। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। युवक ने बताया कि मैंने बचाव के लिए उसके मुंह में पानी डाला व जबड़ा खोला। मगर उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई। कुलबीर का कहना है कि अमित नशा नहीं करता था। हमें कोई साजिश लग रही है। हमें आशंका है कि अमित की हत्या की गई है। पुलिस जांच कर सच्चाई सामने लाये। सदर थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार का कहना है कि लैब से विसरा व अन्य रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। रिपोर्ट के रिजल्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें