हिसार। चंदन नगर के पास स्थित एक टाइल शोरूम के मालिक रंगदारी मांगने के आरोपियों को आजाद नगर थाना पुलिस ने मंगलवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चंदन नगर के पास स्थित ओम टाइल शोरूम पर रविवार दोपहर को बाइक सवार दो लोग पहुंचे थे। उन्होंने शोरूम मालिक गगन गक्खड़ को धमकी देते हुए कहा कि काले रंग की नई बोलेरो चाहिए वरना अंजाम भुगतने को तैयार हो जाना। इसके बाद आरोपी वहां से चले गए। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई। उधर सूचना पाकर डीएसपी मुख्यालय कमलजीत मौके पर जांच करने पहुंचे थे। सोमवार को पीड़ित कारोबारी की तरफ से आजाद नगर थाना में लिखित में शिकायत दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी चंदन नगर निवासी अरुण व घोलू को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी व जांच अधिकारी दलबीर सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।