पीटीआई भर्ती परीक्षा नकल मामले में पुलिस ने वीरवार देर शाम खांडाखेड़ी निवासी कपिल को गिरफ्तार किया था और अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से उसका 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। इस मामले में मुख्य आरोपियों में लितानी निवासी रोहताश की गिरफ्तारी बाकी रह गई है। पुलिस कपिल के साथ-साथ मंदीप से भी पूछताछ में जुटी है।
एसपी गंगाराम पूनिया ने बताया कि आरोपी कपिल रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी करता है। उसके साथ राकेश नाम का एक युवक भी ग्रुप डी की नौकरी करता है। एसपी ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपी युद्दवीर के भांजे नवीन की राकेश से जानकारी थी। इसी के चलते नवीन ने राकेश से संपर्क किया था। राकेश ने इसके बाद कपिल से संपर्क किया और रोहताश की मदद से इसे प्रकरण को अंजाम देने लगे। एसपी ने बताया कि आरोपी कपिल और से अभी पूछताछ की जा रही है।