नारनौंद। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने फोन पर परिचित की आवाज निकालकर एक लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले पांचवें आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के गांव अकलीमपुर निवासी कुलविंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 15 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनील कुमार निवासी वार्ड नंबर 10 नारनौंद को फोन करके लोकेश सुनार निवासी नारनौंद की आवाज निकालकर धोखाधड़ी की थी। आरोपी ने कहा मेरे मामा के लड़के का ऑपरेशन होना है इसलिए मुझे पैसों की जरूरत है। मैंने आपके बैंक खाते में एक लाख रुपये किसी से डलवा दिए हैं। आरोपी ने मोबाइल पर इसका फर्जी एसएमएस भेजकर एक लाख रुपये का फ्रॉड किया था। आरोपी ने रुपये अपने बैंक के खाते में डलवाए थे। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।