हिसार। आजाद नगर स्थित श्री बाला जी क्लिनिक में भ्रूण लिंग जांच के आरोप में गिरफ्तार प्रियंका की जमानत याचिका पर एडीजे नताशा शर्मा की अदालत सुनवाई हुई। बुधवार को अदालत ने आरोपी प्रियंका की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। आरोपी प्रियंका ने 31 जनवरी को जमानत याचिका दायर की थी।
29 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर क्लीनिक पर छापा मारा था। कार्रवाई से पहले टीम ने उपायुक्त कार्यालय के नीचे पार्किंग क्षेत्र में एक महिला को बोगस ग्राहक बनाकर 35 हजार रुपये के नंबर लिखे नोट दिए। इसके बाद महिला को क्लिनिक में भेजा गया, जहां उसने डॉ. सूरजमल को रकम सौंपी। संकेत मिलते ही टीम ने क्लिनिक पर में दबिश दी। पुलिस ने इस मामले में डॉ. अनंतराम, डॉ. सूरजमल, प्रेम और प्रियंका को गिरफ्तार किया था। ब्यूरो