हांसी। सीआईए-2 हांसी पुलिस ने एनएच-9 हिसार बाईपास के पास से बीड फार्म क्षेत्र निवासी अक्षय को 2 किलो 106 ग्राम चरस गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
जांच अधिकारी नरेश के अनुसार, सीआईए-2 हांसी की टीम गश्त और अपराध जांच के दौरान सिसाय पुल क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक चरस लेकर एनएच-9 बाईपास पर एक सोसायटी (कॉलोनी)के पास खड़ा है।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी शुरू की। बताए गए हुलिए के युवक से पूछताछ कर तलाशी तो हाथ में मौजूद थैले से चरस बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया गया।
थाना शहर हांसी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से चरस की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।