फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गंजा बाग के रोहित की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Jun 2025 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। अनाज मंडी में गंजा बाग के युवक रोहित की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नशा करने के लिए पैसे को लेकर दोनों के बीच में झगड़ा हुआ और रोहित को कई चोटें मारीं। इससे रोहित की मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी जगदीश उर्फ जग्गू को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता कुलदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मई को अनाज मंडी के पास शव मिला था है। मृतक की पहचान गंजा बाग निवासी रोहित के रूप में हुई। पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले। पोस्टमार्टम के आधार पर पुलिस ने रोहित के पिता के बयान पर मंगलवार को थाना शहर ने मामला दर्ज किया था।
अभियोग में जांच के दौरान पुलिस ने जांच करते हुई सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में मृतक रोहित 26 मई को जगदीश के मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने जगदीश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें सामने आया कि इन्होंने पहले नशा किया। फिर और नशा करने के लिए पैसे को लेकर दोनों का झगड़ा हुआ। इसमें जगदीश ने रोहित को कई जगह चोटें मारी और रोहित को धक्का दिया। इससे उसकी मौत हो गई। जगदीश ने रोहित की जेब से उसने मोबाइल व कुछ पैसे निकाल लिए और वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें