फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने गांव किरतान में घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने के मामले में गांव निवासी प्रेम कुमार पुत्र सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसके दौरान चोरीशुदा चांदी की दो जोड़ी पाजेब बरामद हुईं।
गांव किरतान निवासी सत्यवान ने शिकायत दी थी कि एक सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ खेत में कपास चुगाई के लिए गया था। दोपहर करीब 2:15 बजे घर लौटा तो मकान का ताला टूटा मिला। संदूक की जांच करने पर उसमें रखे 55 हजार रुपये नकद, चांदी की तीन जोड़ी पाजेब, करीब दो तोले की सोने की कंठी, आधा तोले की सोने की अंगूठी और करीब आधा तोले का सोने का ताबीज गायब मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी बालसमंद के जांच अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड के दौरान पूछताछ की गई। उससे चोरीशुदा चांदी की दो जोड़ी पाजेब बरामद की गई हैं। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें