फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पहलवान खुशी के स्वागत को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर गांव लौटी राजथल की बेटी खुशी के स्वागत का मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया है। सरपंच प्रतिनिधि अनिल गोदारा और पदक विजेता के पिता सुनील ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इनसे ग्रामीणों में रोष है जिन्होंने इन्हें तथ्यहीन बता गांव की छवि खराब करने का प्रयास बताया है। संबंधित सोशल मीडिया चैनल संचालक अपने प्लेटफार्म से वीडियो डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें अन्यथा अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि वीरवार को खुशी के गांव लौटने पर ग्रामीणों ने एकजुट होकर उसका जोरदार स्वागत किया था। इसके बावजूद कुछ चैनलों पर बिना तथ्यों की जांच किए ऐसी वीडियो प्रसारित की जा रही हैं कि गांव में बेटी का स्वागत नहीं किया गया। गांव में नशे के खिलाफ धरना चल रहा है। यही पर पदक विजेता का सम्मान किया गया था। इससे न केवल ग्रामीणों की भावनाएं आहत हुई हैं बल्कि गांव की छवि भी खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

पदक विजेता खुशी का कहना है कि वह गांव के लोगों से मिले प्यार और सम्मान से बेहद खुश है। कुछ लोग उसके माता-पिता के नाचते हुए वीडियो को गलत संदर्भ में प्रसारित कर रहे हैं। यह वीडियो मंदिर के बाहर का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें