फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कपड़ों के कारोबार का झांसा देकर युवती से 1.52 लाख रुपये ठगे

Sat, 31 Oct 2026 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। इंस्टाग्राम पर ऑनलाइन कपड़े खरीदने और बेचने का झांसा देकर एक युवती से 1 लाख 52 हजार 314 रुपये की ठगी कर ली गई। आरोपी युवती ने पीड़िता को लिंक भेजकर एक वेबसाइट पर आईडी बनवाई और खरीदारी के नाम पर अलग-अलग किस्तों में बैंक खातों से छह बार में रकम ट्रांसफर करवा ली।
विज्ञापन

भुगतान के बाद न सामान मिला और न ही रुपये वापस आए। शिकायत पर साइबर थाना हांसी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह के अनुसार, वार्ड-10 निवासी कविता ने बताया कि वह अपने भाई राहुल की इंस्टाग्राम आईडी चलाती है। इसी दौरान उसकी एक युवती से बातचीत हुई। युवती ने उसे ऑनलाइन कपड़े खरीदने और बेचने का काम करने का प्रस्ताव दिया। काम की तलाश में वह उसकी बातों में आ गई। इसके बाद युवती ने राहुल के मोबाइल नंबर पर एक लिंक भेजकर वेबसाइट पर आईडी बनवाने को कहा।
वेबसाइट पर खरीदारी के लिए भुगतान का स्कैनर दिया जाता था। 19 अक्तूबर को उसने अपने और भाई के बैंक खाते से कुल छह ट्रांजेक्शन में 1,52,314 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बावजूद सामान नहीं मिला। युवती से संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं आया।
विज्ञापन

ठगी का पता चलने पर पीड़िता ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई। 29 अक्तूबर को साइबर मुख्यालय पंचकूला से सीसीटीएनएस के माध्यम से ई-जीरो एफआईआर साइबर थाना हांसी पहुंची। इसके बाद थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें