मतगणना में किसी तरह की गलती न हो इसके लिए निर्वाचन कार्यालय ने अकाउंट विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी प्राथमिकता दी है। अकाउंट से जुड़े कर्मचारी सटीक व तेजी से गणना कर सकेंगे। अतिरिक्त उपायुक्त कम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार ने सोमवार को गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के चौधरी रणबीर सिंह ऑडिटोरियम में मतगणना को प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्यों के लिए डाले गए वोट की गणना 28 जनवरी को होगी। सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू कर दी जाएगी। कर्मचारी सात बजे मतगणना केंद्रों पर पहुंचेंगे। हिसार प्रथम, हिसार द्वितीय, अग्रोहा तथा आदमपुर खंड की गिनती हिसार में होगी। उकलाना तथा बरवाला की गिनती बरवाला में होगी। हांसी प्रथम, हांसी द्वितीय तथा नारनौंद की गिनती हांसी में होगी।
मतगणना केंद्र में एजेंट की जांच के बाद ही उसे प्रवेश दें। कोई भी एजेंट मतगणना में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसे तुरंत पुलिस की सहायता से मतगणना केन्द्र से बाहर करें। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करना सुनिश्चित करें। सभी खंडों के रिटर्निंग अधिकारी मतगणना केन्द्रों के ओवर ऑल इंचार्च होंगे। मतगणना 28 जनवरी को प्रात: 8 बजे प्रारंभ कर दिया जाएगा। अधिकारी तथा कर्मचारी प्रात: 7 बजे पहुंचना सुनिश्चित करें।
कर्मचारी अपना पहचान पत्र साथ जरूर लेकर आएं। मतगणना पहले जिला परिषद के सदस्यों की जाएगी। इनके पश्चात पंचायत समिति सदस्यों की जाएगी। जिला परिषद सदस्यों की मतगणना ईवीएम के कन्ट्रोल यूनिट से होगी। पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना के लिए प्रत्येक प्रत्याशी की 50-50 संख्या की गड्डियों के बंडल बनाए जाएंगें। इसके लिए प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर व तीन सहायकों को नियुक्त किया गया है।
रिहर्सल में डीडीपीओ नरेश पंकज हिसार एसडीएम अशोक कुमार बंसल, एसडीएम बरवाला प्रशांत अटकान, सीटीएम सरजीत नैन, जीएम रोडवेज मनीष लोहान, उपश्रम आयुक्त परजीत ढुल, डीआरओ राजबीर सिंह धीमान सहित सभी खंडों के खंड विकास पंचायत अधिकारी उपस्थित थे।