फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: तलवंडी बाईपास व ढंढूर वाले कट पर हो रहे हादसे, ग्रामीण बोले-स्पीड ब्रेकर बनवाए प्रशासन

विज्ञापन
तलवंडी राणा के ग्रामीण धरना देते हुए। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार एयरपोर्ट चौक से तलवंडी राणा जाने वाले रास्ते को बंद करने के विरोध में बरवाला रोड बचाओ संघर्ष समिति का धरना छठे दिन रविवार को भी जारी रहा। ग्रामीणों के अनुसार तलवंडी राणा बाईपास व ढंढूर वाले कट पर रोजाना हादसे हो रहे हैं। उन्होंने प्रशासन ने इन जगहों पर स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की है। उधर, भाजपा जिला सचिव घोलू गुर्जर ने कहा कि तलवंडी राणा उनका परिवार है। अगर सरकार ग्रामीणों को मार्ग नहीं देती है तो वह इस्तीफा देने को भी तैयार हैं। धरना स्थल पर बीड़ बबरान गुरुद्वारा कमेटी ने लंगर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जेपी काफिले के साथ धरना स्थल पर पहुंचे



संघर्ष समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कोहली की अध्यक्षता में रविवार को काफी संख्या में लोग धरने में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयप्रकाश उर्फ जेपी अपने काफिले के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने उन्हें अपनी ओर से यहां भेजा है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आने वाले विधानसभा सत्र में कांग्रेस इस मामले को पुरजोर तरीके से विधानसभा में उठाएगी।



एडवोकेट कोहली ने धरनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी मंदीप सिंह को बताया कि जो रास्ता सरकार ने तलवंडी आने के लिए दिया है, वह बहुत खतरनाक है। चार दिन के अंदर ही तलवंडी बाईपास व ढंढूर वाले कट पर चार हादसे हो चुके हैं। उन्होंने थाना प्रभारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से मांग की कि जब तक हमें वैकल्पिक मार्ग नहीं मिल जाता, तब तक तलवंडी बाईपास के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए। कोहली ने बताया कि रास्ता बंद होने के कारण बसों की व्यवस्था न होने के चलते तलवंडी के छात्र-छात्राओं, मजदूर, कर्मचारियों व महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस समस्या के तुरंत समाधान की मांग की। उधर गुर्जर कल्याण सभा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस समस्या का तुरंत समाधान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें