फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार-सिरसा NH-9 पर हादसा: बजरी से भरे ट्राले और पंजाब रोडवेज बस की आमने-सामने की टक्कर, 20 यात्री हुए घायल

Fri, 26 Dec 2025 09:04 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

पंजाब रोडवेज की बस सिरसा की तरफ से हिसार की ओर आ रही थी, जबकि बजरी से भरा ट्राला दिल्ली रोड की तरफ से आ रहा था। चौक पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
ट्रक और बस की टक्कर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में सिरसा दिल्ली हाईवे पर गुरु रविदास भवन के सामने शुक्रवार को पंजाब रोडवेज की बस, ट्रोला और दो अन्य कारें आपस में टकरा गई। जिसकी वजह से बस सवार 20 यात्री घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां 12 को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि, आठ को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। जिनमें से कई को चार पांच घंटे एडमिट रखने के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हिसार सिरसा रोड पर पास बजरी से भरे ट्राले और पंजाब रोडवेज की बस की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में ट्राला सड़क पर पलट गया। जिससे पूरी बजरी सड़क पर बिखर गई। वहीं इस हादसे में दो अन्य कार भी आपस में टकरा गईं। जिससे कार में सवार मौजूद लोग भी घायल हो गए है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ट्राला पहले बस की टक्कर से पलटा और फिर मंदिर की दीवार से जा टकराया।

उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज की बस सिरसा की तरफ से हिसार की ओर आ रही थी, जबकि बजरी से भरा ट्राला दिल्ली रोड की तरफ से आ रहा था। चौक पर दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्राला को सतुंलन बिगड़ और वह पलट गया। इस हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल मच गया। जो लोग यहां मौके पर थे वो तुरंत बस की ओर भागे और अंदर बैठी सवारियों को बचाने के लिए गेट खोलकर बाहर निकाला। इसके बाद एबुलेंस से सभी यात्रियों को नागरिक अस्पताल में भेजा। जहां उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन


पेंचर लगाने वाले सुरेश ने भागकर बचाई जान
सुरेश इसी रोड पर पेंचर लगाने का काम करते हैं। जिस समय वह कुर्सी पर बैठे हुए थे। उस वक्त तेज रफ्तार ट्राला उनके पास आया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने कहा कि मैं समय रहते। यहां से भाग गया। वरना बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, उन्हें चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें