हिसार पुष्पा कांप्लेक्स एरिया स्थित कोटक महिंद्र बैंक की शाखा।
हिसार। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सोमवार को हिसार के पुष्पा कॉम्प्लेक्स स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में छापा मारा। टीम ने करीब दो घंटे तक बैंक के रिकॉर्ड की छानबीन की। इस दौरान बैंक के कर्मचारियों को बाहर नहीं जाने दिया गया। टीम के जाने के बाद बैंक को उपभोक्ताओं के लिए खोल दिया गया।
पंचकूला नगर निगम की ओर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक में की गई एफडी में घोटाले की शिकायत के बाद एसीबी की टीमाें ने सोमवार को प्रदेशभर में छापे मारे। एसीबी की टीम रेड स्कवॉयर मार्केट स्थित एयू स्माॅल फाइनेंस बैंक की शाखा तथा पुष्पा कांप्लेक्स स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा में पहुंची। टीम ने सरकारी एजेंसियों, नगर निगम की ओर से जमा कराए गए रुपयों का ब्योरा लिया। अब तक इन बैंकों में जमा की गई एफडी की पूरी जानकारी मांगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार हिसार निगम का इन बैंकों में कोई खाता नहीं है। ब्यूरो