फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एसीबी ने पेश की रिपोर्ट, कहा-आरोपियों की कर रहे हैं तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रिश्वत प्रकरण में गिरफ्तार बिचौलिये रिछपाल के मामले में शनिवार को सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जिला एवं सत्र न्यायालय में रिपोर्ट पेश की। एसीबी ने बताया कि इस मामले में आरोपी सिपाही अजय और दूसरे बिचौलिये भैरी अकबरपुर निवासी रमेश ढाका का पता नहीं चल पाया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस मामले में अब अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी।
विज्ञापन

एसीबी ने अदालत में बताया कि रिश्वत प्रकरण में आरोपी सिपाही मुंढाल खुर्द निवासी अजय के खिलाफ भिवानी सिटी थाना पुलिस ने 20 मई 2022 को जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया था।
वह मुकदमा अभी विचाराधीन है। इसके अलावा भिवानी सदर थाना पुलिस ने उसके खिलाफ 5 दिसंबर 2017 को हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया था। भिवानी की अदालत इस मामले में उसे 6 महीने की कैद की सजा सुना चुकी है। हिसार का सत्र न्यायालय अजय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर चुका है। इसके अलावा सीआईए 2 के तत्कालीन इंचार्ज कपिल सिहाग, एसआई नरसी, एएसआई. संदीप व सिपाही संदीप को तफ्तीश में शामिल करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें