फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू में दो युवतियों से छेड़छाड़, आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएयू परिसर में मंगलवार शाम को दो बाहरी युवकों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की। ये बाहरी युवक काफी समय से उन्हें परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। इनमें से एक युवक प्रॉपर्टी डीलर है तथा दूसरा बीए का छात्र है।

न्यू कैंपस निवासी छात्रा ने शिकायत में बताया कि वह अपनी सहेली के साथ हर शाम सैर के लिए जाती है। कैंपस में वह पढ़ाई के चलते अपनी मौसी के यहां रह रही है।
विज्ञापन


पिछले काफी दिनों से प्रोफेसर कॉलोनी निवासी मंजीत और प्रेम नगर निवासी और प्रॉपर्टी डीलर पवन कुमार उनके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं।

20 वर्षीय छात्रा ने बताया कि मंगलवार शाम को जब वह अपनी सहेली के साथ सैर पर जा रही थी तो दोनों व्हीकल पर आए और उनके साथ छेड़छाड़ की।

उन्होंने उनसे अश्लील बातें भी कही। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पीआरओ हरीश भारद्वाज ने बताया कि दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उनकी बेल मंजूर कर दी।
विज्ञापन


दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की घटना से एचएयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर एचएयू के सभी गेटों पर सिक्योरिटी तैनात होने के बावजूद भी बाहर के शरारती तत्व अंदर कैसे घुस गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें