फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में छात्र समस्याओं के लिए अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
कुलपति को ज्ञापन सौंपते अभाविप के सदस्य।
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) में मंगलवार को विद्यार्थियों की विभिन्न समस्याओं के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की इकाई ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। इसमें स्कॉलरशिप, परीक्षा परिणाम, हॉस्टल और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए गए जिस पर कुलपति ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने कहा कि लंबे समय से लंबित छात्र समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना जरूरी है ताकि विद्यार्थियों को परेशानी न हो। ज्ञापन में पीएचडी स्कॉलर्स की पिछले तीन वर्षों से लंबित स्कॉलरशिप जारी करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। इसके अलावा एलजी कंपनी के साथ हुए एमओयू के तहत वॉशिंग मशीन सुविधा उपलब्ध कराने, टीचिंग ब्लॉक्स में एसी की व्यवस्था करने और परीक्षा परिणामों में हो रही देरी समाप्त करने की भी मांग रखी गई।

छात्रों ने कैंटीन में मनमाने दामों पर नियंत्रण लगाने, हॉस्टल की सिक्योरिटी राशि वापस करने और बीएच-3 हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी उठाई। साथ ही हॉस्टल परिसर में बेहतर साफ-सफाई, विश्वविद्यालय जिम में नई मशीनें उपलब्ध कराने और छात्रों की सुविधा के लिए ई-रिक्शा सेवा शुरू करने जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। इस अवसर पर करण यादव, हरदीप अत्री, अजय ढांडा, प्रम, दीपक, कुलविंदर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें