फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस की समीक्षा बैठक से गैरहाजिर रहने वाले तीन अधिकारियों को जारी होंगे शोकॉज नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला सभागार में शुक्रवार को आयोजित की नगर निगम हाउस की समीक्षा बैठक में कई विभाग के अधिकारी गैरहाजिर रहे। इस पर मेयर ने एचएसवीपी के संपदा अधिकारी, सीडीपीओ व मार्केट कमेटी के अधिकारी को शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं। हालांकि इसके बाद फोन करके इनमें से कुछ अधिकारियों को बैठक में बुला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में पार्षद अनिल जैन, मनोहर लाल, उमेद खन्ना, प्रीतम सैनी, भूप सिंह रोहिल्ला, कविता केड़िया ने आरोप लगाए कि राशन डिपो पर उपभोक्ता द्वारा अंगूठा लगाकर राशन लिया जाता है, लेकिन उन्हें रसीद नहीं दी जाती। इस तरह से डिपो धारक राशन लेने वाले व्यक्ति से धोखा करता है। कई बार राशन वितरण को लेकर डिपो संचालक उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करवाता है। मेयर ने कहा कि राशन डिपो को लेकर प्रत्येक वार्ड से नियमित रूप से शिकायतें मिल रही हैं। इसलिए पार्षदों के साथ पांच डिपो का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निगम की तरफ से उसकी वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। आरोप सही मिलने पर डिपो का लाइसेंस रद्द किया जाएगा।
रिव्यू को लेकर नियुक्त किया जाएगा नोडल अधिकारी
निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि हाउस की बैठक में फैसले का रिव्यू करने व विभागों से पत्राचार करने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। जो नियमित रूप से विभागों से संपर्क साधकर हाउस के फैसलों पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट लेकर प्रस्तुत करेगा।
विज्ञापन

केबल मालिकों को दें नोटिस : मेयर ने कहा कि शहर में बिजली की लाइनों के साथ तारों के गुच्छे बने हैं। बिजली के खंभे पर बांधी जाने वाली इस केबल मालिकों को नोटिस दें। केबल हटाने की कार्रवाई करें।
सड़कों को ठीक करवाए जनस्वास्थ्य विभाग
मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल व सीवर लाइन बिछाने के दौरान नगर निगम की सड़कों को तोड़कर छोड़ दिया जाता है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है और नगर निगम प्रशासन को सूचित तक नहीं किया जाता है। जन स्वास्थ्य विभाग इन सड़कों को जल्द से जल्द ठीक करवाए। जन स्वास्थ्य विभाग ठीक नहीं करता है तो नियमानुसार सड़क का जो पैसा बनता है वह निगम में जमा करवाए।
बैठक में लिए यह फैसले
बीएंडआर के अधिकारियों को विकास कार्यों की रिपोर्ट सब कमेटी को देने के आदेश दिए।
- पुलिस विभाग शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए।
- पार्षदों के सहयोग से नशीले पदार्थों बेचने वालों पर कार्रवाई के निर्देेश।
- खंडहर भवनों की सूची बनाकर निगम को पुलिस प्रशासन सौंपे।
- मिलगेट की मुख्य सीवर लाइन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश ।
- महावीर कॉलोनी के लिए मोटर मुहैया नहीं कराने वाली एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करें।
- सामान्य बस संस्थान के नजदीक ऑटो पार्किंग की व्यवस्था के भी निर्देश दिए।
- वार्ड 8 में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाड़ी कर्मचारी के खिलाफ डीपीओ कार्रवाई करें।
- सड़क से ऊपर उठे हुए सीवरों को भी ठीक करवाने को कहा गया।
- राशन वितरण की सूचना डिपो धारक व्हाट्स एप ग्रुप में सूचना साझा करेंगे।
बैठक में संयुक्त आयुक्त बेलिना, चीफ इंजीनियर रमन शर्मा, डीएमसी डॉ. प्रदीप हुड्डा, सीनियर डिप्टी मेयर अनिल सैनी, डिप्टी मेयर जयबीर गुर्जर, अनिल जैन, कविता केडिया, मनोहर लाल, डॉ. उमेद खन्ना, भूप सिंह रोहिल्ला, जय प्रकाश, जगमोहन मितल, अमित ग्रोवर, प्रीतम सैनी, डॉ. महेंद्र जुनेजा, पिंकी शर्मा, अंबिका शर्मा, उप-पुलिस अधीक्षक जोगिंद्र शर्मा, एक्सईएन एस के त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें