चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स, एमएससी होम साइंस व एमएससी एग्रीकल्चर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 5 सितंबर को आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए हैं।
कुलसचिव डॉ. एसके महता ने बताया कि बीएससी एग्रीकल्चर चार वर्षीय कोर्स में हांसी की आस्था ने 91.50 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। हांसी के ही अमन ने 91.50 अंकों के साथ दूसरा और भूना की प्रेरणा ने 90.50 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एमएससी होम साइंस में हिसार की अर्बन एस्टेट निवासी संगीता ने 83 अंकों के साथ प्रथम, अटेली जिला महेंद्रगढ़ की नीतू ने 81 अंकों के साथ दूसरा और अंबाला के चटान गांव की आरजू सैनी ने 79 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। एमएससी एग्रीकल्चर में पानीपत के जाटल गांव की गुंजन शर्मा 90 अंकों के साथ प्रथम, सोनीपत के तेजपुर गांव के गुलशन 88 अंकों के साथ दूसरे जबकि भिवानी की कोमल 85 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।