फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुश्ती के 42 किलोग्राम भार वर्ग में आरुषि रहीं प्रथम

विज्ञापन
धीरणवास में आयोजित कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते अति​थि। 
विज्ञापन
हिसार। मीर सिंह पहलवान की स्मृति में गांव धीरणवास के विकास डिफेंस स्कूल और स्पोर्ट्स अकादमी में वीरवार और शुक्रवार को दो दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। लड़कियों के 42 किलोग्राम भार वर्ग में सुशील अकादमी की आरुषि ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दीक्षा ने दूसरा और नरेश अकादमी की नैना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


रणबीर अकादमी की ईशा ने चौथा स्थान हासिल किया। 48 किग्रा भार वर्ग में तमन्ना ने पहला, जेएसडब्ल्यू की रजनी ने दूसरा, शीतल ने तीसरा और दीपिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 55 किग्रा में ऋतिका ने पहला, चिनू ने दूसरा, मानसी ने तीसरा और डाबड़ा से मेघा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वहीं, 62 किग्रा में दिव्यम ने पहला, दीपिका ने दूसरा, मीनू ने तीसरा और कनिका ने चौथा स्थान प्राप्त किया।

लड़कों के 35 किग्रा भार वर्ग में जींद के यश ने पहला, सुशील अकादमी के कुश ने दूसरा, तनिष ने तीसरा और जतिन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। 45 किग्रा भार वर्ग में रवि मोखरा ने पहला, नरेश अखाड़े के हंस ने दूसरा, मिर्चपुर के वीर ने तीसरा और हितेश ने चौथा स्थान हासिल किया। 55 किग्रा में जतिन ने पहला, सतीश ने दूसरा, अजय ने तीसरा और जुनैद ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के आयोजक सुशांत पहलवान और अभिमन्यु पहलवान ने बताया कि इस कुश्ती दंगल के मुख्य अतिथि रहे सुखबीर नैन, सुरेंद्र पहलवान और विकास डिफेंस स्कूल के संचालक सुरेंद्र आर्य ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसके अलावा विजेताओं समेत एडवोकेट संजय बूरा, पूर्व सरपंच तेलु राम आर्य, एडवोकेट दीपक बूरा, प्रदीप कालिरावणा और स्कूल के प्रिंसिपल चरण सिंह को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जापान से आए तीन बार के ओलंपियन पहलवान कोसी अक्सई, सेवानिवृत्त एसडीओ सतबीर पूनिया, राजली के पूर्व सरपंच रामफल चहल, रामनिवास दुकिया संदोल, ऋषि पहलवान ईकस, राजेंद्र धांगड़ ओलंपियन, पवन पहलवान और डॉ. इशु बिश्नोई ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें