फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंतरजातीय विवाह करने वाली युवती ने पीया जहर, ससुराल वालों को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अंतरजातीय विवाह करने वाली एक युवती ने बरवाला चुंगी के पास सोमवार को जहरीला पदार्थ पी लिया। उसे नागरिक अस्पताल से गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। देर रात तक उसकी हालत स्थिर थी। इस वजह से पुलिस उसके बयान दर्ज नहीं कर सकी। युवती ने जहरीला पदार्थ पीने से पहले अपने मोबाइल से किसी परिचित को मैसेज भेजा जिसमें लिखा कि वह सुसाइड कर रही है। मेरी मौत के जिम्मेदार ससुराल वाले हैं।
विज्ञापन

सिटी थाने में दोपहर करीब एक बजे सूचना मिली कि बरवाला चुंगी के पास किसी महिला ने जहरीला पदार्थ पी लिया है। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई तो पता लगा कि महिला का नाम कविता है। वह मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और कुछ समय पहले ही धांसू निवासी अंकित से अंतरजातीय विवाह किया था। थाना प्रभारी मोहम्मद रफीक ने बताया कि युवती ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला थाना में शिकायत दी थी। सोमवार को दोनों पक्षों को महिला थाने बुलाया गया था।
मोबाइल पर यह संदेश लिखा
मैं कविता आज 29 सितंबर को सुसाइड कर रही हूं। मेरी मौत का कारण मेरे ससुराल वाले हैं जिन्होंने जाति व दहेज के कारण मुझे मेरे हसबैंड से अलग कर दिया। मैंने हिसार महिला थाने में रिपोर्ट दी। मैं भी इंसान हूं, मुझे दुख होता है कि मेरे साथ ऐसा क्यों किया। मुझे मेरा आदमी चाहिए, बाकी कुछ नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें