फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क हादसे में घायल युवक ने तोड़ा दम, चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हिसार दिल्ली रोड़ पर मिर्जापुर चौक के पास 25 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल खरड़ अलीपुर के दीपक (23) ने 16 दिन बाद वीरवार रात निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात वाहन के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। दीपक की करीब छह महीने पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन

गांव खरड़ अलीपुर निवासी राजेश उर्फ राजू ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में बताया कि वह ऑटो मार्केट में मिस्त्री का काम करता है। उसके बड़े भाई सत्यनारायण का लडक़ा दीपक भी ऑटो मार्केट में काम सीख रहा था। 25 दिसंबर 2024 को शाम करीब 6:30 बजे ऑटो मार्केट स्थित दुकान से बाइक पर अपने घर के लिए चला था। उसका भतीजा दीपक मिर्जापुर चौक के पास रेलवे पुल नेशनल हाईवे-9 पर पहुंचा। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसके भतीजे की बाइक को पीछे से सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मेरे भतीजे को काफी चोटें आई , बाइक में काफी नुकसान हुआ। हादसे में दीपक की एक टांग व सिर में गहरी चोट लगी। उसकी टांग को काटना पड़ा। सिर में चोट के कारण वह कोमा में चला गया। वीरवार की रात दीपक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

शास्त्री नगर अग्रसेन विहार के शिवालिक होम में शिक्षक रविंद्र अग्रवाल के घर दिनदहाड़े हुई डकैती

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें