फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव पुट्टी में पिकअप के नीचे आने से युवक की मौत, केस दर्ज

Wed, 19 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
आशीष का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बास। गांव पुट्टी में पिकअप गाड़ी के नीचे आने से निजी पशु चिकित्सक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। बास थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संदीप के बयान दर्ज कर पिकअप चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव पुट्टी निवासी संदीप ने बास पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका चचेरा भाई आशीष निजी पशु चिकित्सक का काम करता था। 16 मार्च की रात गांव के ही सुनील उर्फ सोनी के साथ पिकअप गाड़ी में बैठकर बास गया था। देर रात सुनील ने आशीष की मां संतोष को फोन कर बताया कि आशीष को चोट लग गई है। 17 मार्च को सुबह करीब 6:30 बजे जब संतोष ने दोबारा सुनील को कॉल कि तो उसने बताया कि वह नशे में था और गांव के सरकारी अस्पताल के पास उसकी गाड़ी के नीचे आशीष आ गया।

घायल हालत में उसे वे पीजीआई रोहतक ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को पीजीआई रोहतक से सूचना मिली कि आशीष को मृत अवस्था में लाया गया था। संदीप ने आरोप लगाया कि सुनील ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आशीष को टक्कर मारी। जिससे उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने संदीप के बयान और अस्पताल से मिले दस्तावेजों के आधार पर सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें