फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पार कर रहे युवक को रोडवेज की बस ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिरसा हाईवे पर बुधवार दोपहर करीब एक बजे हरियाणा रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रहे युवक को टक्कर मार दी। बस की रफ्तार तेज होने के कारण जुगलान गांव के 30 वर्षीय प्रवीन की घटना स्थल पर मौत हो गई। मृतक प्रवीन अपने मामा के घर खैरमपुर में शोक जताने जा रहा था। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जुगलान गांव के रहने वाले राजपाल ने बताया कि उसका बेटा प्रवीन मजदूरी का काम करता था। 2016 में बेटे की शादी हुई थी। शादी के बाद कोई संतान नहीं थी। बुधवार को वह अपने मामा के घर खैरमपुर गांव में शोक जताने के लिए घर से निकला था। बस में सवार होकर वह ढंढूर ओवरब्रिज के पास पहुंचा और बस से उतर कर दूसरी बस पकड़ने के लिए सड़क पार कर रहा था। इस दौरान हिसार की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कर ने प्रवीन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। एंबुलेंस के जरिए उसके शव को नागरिक अस्पताल लाया गया। घटना का पता चलने पर परिजन और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें