हिसार- चपरासी पद के लिए साक्षात्कार देने पहुंचे युवा लाइन में अपना इंतजार करते हुए। अमर उजाला
हिसार। हिसार कोर्ट में शुक्रवार को चपरासी के 20 पदों के लिए इंटरव्यू आयोजित किया गया, जिसमें करीब 1300 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। हरियाणा के सभी जिलों के साथ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी भी शामिल हुए। सुबह 9 बजे से पहले ही अदालत परिसर और आसपास के पार्क में जमावड़ा लग गया। नौकरी की चाह में बागपत से 200 किलोमीटर दूर से भी युवक इंटरव्यू देने आया।
हिसार कोर्ट में शुक्रवार को चपरासी के 20 पदों के लिए इंटरव्यू का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 1300 युवा साक्षात्कार देने पहुंचे। उम्मीदवारों में हरियाणा के सभी जिलों के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश के युवा भी शामिल थे। सुबह 9 बजे से पहले ही अदालत परिसर और आस-पास के पार्क में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया।
इन 20 पदों के लिए कुल 6 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। न्यूनतम योग्यता आठवीं पास और आयु सीमा 18 से 42 साल निर्धारित की गई है। यह भर्ती 28 जनवरी, 2026 को निकाली गई थी, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी थी। इंटरव्यू 17 से 21 फरवरी तक आयोजित किए जा रहे हैं।
साक्षात्कार देने पहुंचे युवाओं में बीए, एमए और एमकाम पास उम्मीदवार भी शामिल थे। बीए पास संदीप वर्मा ने कहा कि नौकरी न मिलने के कारण उसने चपरासी के लिए आवेदन किया। यूपी के बागपत से आए शुभम और राजस्थान के राजगढ़ से आए राजीव सिंह ने भी अपनी उम्मीदवारी जताई।