फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। क्षेत्र के एक गांव में महिला काे चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला का अश्लील वीडियाे बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आराेपी अशाेक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस काे दी शिकायत में महिला ने बताया कि आराेपी उसके पति के पास काम करता था। इस दाैरान उसका घर में आना-जाना शुरू हो गया। एक दिन अशोक उसके पति के पास घर आया, लेकिन किसी जरूरी काम से पति को बाहर जाना पड़ा। इस दौरान वह अशोक के लिए चाय बनाने लगी। इस दौरान अशोक ने बहाने से पास आकर चाय में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया। चाय पीने पर उसे चक्कर आया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल किया और परिवार को नींद की गोलियां देने को कहता। वह डर के मारे किसी से कुछ नहीं कह सकी। अब पुलिस ने शिकायत मिलने पर सोमवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें