फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चेक बाउंस की दोषी महिला को एक साल की सजा, तीन साल पहले चार लाख रुपये उधार दिए थे

Wed, 11 Nov 2026 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चेक बाउंस के मामले में जेएमआईसी हर्षा शर्मा की अदालत ने मंगलवार को दोषी सातरोड निवासी राजबाला को एक साल की सजा सुनाई है। साथ ही चार लाख रुपये लौटाने के निर्देश भी जारी किए। शिकायतकर्ता धर्मबीर सिंह ने आरोप लगाया था कि राजबाला ने उनसे चार लाख रुपये उधार लिए थे लेकिन तय समय बीतने के बाद भी राशि नहीं लौटाई। इसके बदले दिया चेक भी बैंक में बाउंस हो गया था।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार शिकायतकर्ता धर्मबीर सिंह की राजबाला से जान-पहचान थी। वर्ष 2023 में राजबाला ने उससे छह महीने के लिए चार लाख रुपये उधार लिए थे। इसके बदले उसने धर्मबीर सिंह को चेक दिया था। छह महीने की अवधि पूरी होने पर धर्मबीर सिंह ने अपनी रकम वापस मांगी लेकिन राजबाला ने राशि नहीं लौटाई। इसके बाद उन्होंने राजबाला का दिया चेक बैंक में लगाया लेकिन बाउंस हो गया।
रकम वापस नहीं मिलने और चेक बाउंस होने पर धर्मबीर सिंह ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सुनवाई पूरी होने के बाद मंगलवार को अदालत ने राजबाला को दोषी ठहराते हुए एक साल की सजा सुनाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें