फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गांव जुगलान के पास एनएच 52 पर बनेगा व्हीक्युलर अंडरपास, मारबल सिटी को भी मिलेगा सर्विस रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर गांव जुगलान के पास व्हीक्युलर अंडरपास (वीयूपी) का निर्माण किया जाएगा। यहां सर्विस रोड की भी सुविधा मिलेगी। मारबल सिटी के लोगों को भी इस सर्विस रोड का फायदा मिलेगा। एनएचएआई की तरफ से इस कार्य के लिए टेंडर लगाया जा चुका है, जो 15 मार्च को खोला जाएगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के अनुसार जुगलान के लोगों ने गांव के एंट्री प्वाइंट पर एक वीयूपी बनाने की मांग की थी। उनकी मांग को देखते हुए ही इसका निर्माण करवाया जाएगा। चूंकि इस एंट्री प्वाइंट से कुछ ही दूरी पर मारवल सिटी भी है और यह सोसायटी भी लंबे समय से सर्विस रोड उपलब्ध करवाने की मांग कर रही है। ऐसे में जुगलान गांव के वीयूपी का फायदा इन सोसायटी को भी मिलेगा।
-
40 करोड़ रुपये आएगी लागत
यह वीयूपी करीब एक किलोमीटर लंबा होगा। यह सिक्स लेन होगा। वीयूपी के साथ सर्विस रोड का निर्माण भी किया जाएगा, जिसकी चौड़ाई 7.5-7.5 मीटर होगी। टेंडर लेने वाली एजेंसी को एक साल में बनाकर देना होगा।
विज्ञापन


यह होगा फायदा
अभी मारवल सिटी के लिए सर्विस रोड की सुविधा नहीं है। ऐसे में उन्हें सोसायटी से निकलकर सीधे हाईवे पर आना पड़ता है। यहीं नहीं सोसायटी के सामने हाईवे पर डिवाइडर में कोई कट न होने के कारण वाहन चालक गलत दिशा में चलते हैं, जिससे हादसे की संभावना बनी रहती है। वीयूपी के बनने से उनका आवागमन सुरक्षित हो जाएगा। वहीं गांव की हजारों की आबादी के लिए आवागमन सुविधाजनक व सुरक्षित हो जाएगा। नियमानुसार अगर हाईवे बनता है तो हाईवे किनारे बसे आबादी वाले एरिया के लिए एनएचएआई को सर्विस रोड की सुविधा उपलब्ध करवानी अनिवार्य होती है।

जुगलान के पास वीयूपी व सर्विस रोड के लिए टेंडर लगाया है। 15 मार्च को यह टेंडर खुलेगा। जल्द ही इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। इसके बनने से स्थानीय आबादी को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

- विपिन मंगला, परियोजना निदेशक, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें