फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रींगस स्थित श्री श्याम मंदिर में दिया हांसी के व्यापारी ने 1 किलो सोने से बना मुकुट

Fri, 14 Mar 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
श्रीश्याम मंदिर में बाबा को अर्पित स्वर्ण मुकुट। 
विज्ञापन
हांसी (हिसार)। शहर के एक व्यापारी ने जिला सीकर, राजस्थान के रींगस तहसील क्षेत्र में स्थित श्री श्याम मंदिर में करीब एक किलो सोने का मुकुट दान में दिया। मुकुट 24 कैरेट सोने का है और इसकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये है। मुकुट में नग भी जड़े हैं। व्यापारी का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा के अनुरूप यह दान दिया है। मुकुट देने के लिए काफी समय से इच्छा थी। ऐसे में वहां लगने वाले फाल्गुन मेले के दौरान मुकुट अर्पित किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह अक्सर रींगस स्थित श्री श्याम मंदिर में दर्शन करने के लिए जाते रहते हैं। इस दौरान उनके परिवार के अन्य सदस्य भी साथ थे। उनकी तरफ से दिए गए मुकुट को श्याम बाबा को भी पहनाया गया। उन्होंने बीते सप्ताह यह मुकुट दान में दिया था लेकिन वह इसका प्रचार नहीं चाहते थे लेकिन सोशल मीडिया पर वीरवार को संबंधित खबरें चलने लगी। इसमें उनकी फोटो भी वायरल होने लगी जबकि वह इस दान का दिखावा नहीं करना चाहते। फाल्गुन मेले में बड़ी संख्या में लोग निशान लेकर रींगस तक जाते हैं। हांसी में बीते दिनों विश्वकर्मा चौक के पास तोरण द्वार भी बनाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें