फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: चलती रोडवेज बस का टायर निकला, सभी यात्री सकुशल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद। हिसार से सूरतगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की चलती बस का शनिवार सुबह भादरा के पास रतनपुरा गांव के निकट अचानक टायर निकल गया। चालक की सूझबूझ और सतर्कता से बस को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया जिससे करीब 55 यात्रियों की जान बच गई। घटना सुबह करीब साढ़े सात बजे की है।
विज्ञापन

बस हिसार से सुबह 6:20 बजे सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई थी। परिचालक सुभाष ने बताया कि घटना के बाद यात्रियों में कुछ देर अफरा-तफरी रही। घटना ने लंबी दूरी की रोडवेज बसों की फिटनेस और नियमित तकनीकी जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों को रूट पर भेजने से पहले पूरी जांच की मांग उठ रही है।
नाम न छापने की शर्त पर एक अन्य परिचालक ने बताया कि रोडवेज वर्कशॉप के हालात संतोषजनक नहीं हैं। कई बार जरूरी रखरखाव और मरम्मत समय पर नहीं हो पाती। ड्राइवरों पर बसों को निर्धारित रूट पर ले जाने का दबाव रहता है। स्वतंत्रता दिवस पर राहत कार्य में देरी का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

जिले की एकमात्र क्रेन मुख्यमंत्री नायब सैनी के राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए हांसी गई थी। ऐसे में सवाल यह है कि जिले में आपात स्थिति के लिए एक ही क्रेन क्यों है और हांसी में अलग क्रेन की व्यवस्था क्यों नहीं है?
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें