फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सातरोड में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 70 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विज्ञापन
त्री रणबीर गंगवा अ​धिकारियों के साथ बैठक में सातरोड़ खेल कांप्लेक्स को लेकर विमर्श करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम गांव सातरोड में 70 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराएगा। हर तरह की खेल सुविधाओं से युक्त इस कॉम्पलेक्स में खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने का भरपूर मौका मिलेगा। शनिवार को लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने निगमायुक्त नीरज के साथ इस परियोजना पर मंथन किया।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि इस परियोजना को जल्द ही प्रदेश सरकार से मंजूरी दिलाई जाएगी। दो चरण में कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। करीब 7 एकड़ में बनाए जा रहे कॉम्प्लेक्स को पूरा करने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। साउथ बाईपास पर आरओबी के पास प्रस्तावित इस कॉम्पलेक्स की करीब 7 एकड़ में चहारदीवारी का काम पूरा हो चुका है इसमें एक हॉल, कमरा और वॉलीबाल कोर्ट बना हुआ है। सरकार की ओर से कोच भी नियुक्त किया गया है। कबड्डी, वॉलीबाल, दौड़, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो सहित अन्य खेलों की सुविधा भी इसमें मिलेगी।
महानगर के रूप में विकसित होगा हिसार

मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि हिसार के लिए 41 किलोमीटर लंबे बाईपास के बनने से शहर में यातायात दबाव कम होगा। इसके साथ ही यह परियोजना हिसार को महानगर के रूप में विकसित करेगी। बाईपास का निर्माण हिसार-राजगढ़ रोड (एनएच-52) से शुरू होकर हिसार-दिल्ली रोड (एनएच-9) को पार करते हुए हिसार-कैथल रोड (एनएच-52) तक किया जाएगा। यह आधुनिक तकनीक से तैयार किया जाने वाला बाईपास शहर के विभिन्न इलाकों को सुगमता से जोड़ते हुए क्षेत्रीय यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाएगा। बैठक में पार्षद नरेश ग्रेवाल, एक्सईएन जयबीर डूडी, एमई अमित बेरवाल, जेई अंकुर चौहान और जेई अजय सिहाग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

गांव सातरोड में बनने वाले स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए मंत्री रणबीर गंगवा से विस्तृत चर्चा हुई है। सरकार से अनुमति मिलते ही आगामी कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रूपरेखा पर मंथन किया गया। इस पर लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन

- नीरज, निगम आयुक्त हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें