हिसार। वार्ड-1 में 4 और 5 जून को प्रस्तावित स्वच्छता अभियान की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वार्ड कमेटी की बैठक हुई। अध्यक्षता पार्षद सरोज जैन ने की। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत वार्ड के प्रमुख स्थानों पर विशेष सफाई कर क्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ मेयर प्रवीण पोपली और निगमायुक्त नीरज के नेतृत्व में होगा। इसमें निगम अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक भाग लेंगे। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा, सीएमजीजीए अमोल मधुकर, जेई विकास पूनिया, जेई सुमित नुनाच, नरेंद्र श्योराण, राहुल और सुनीता रहेजा मौजूद रहीं। ब्यूरो