फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना में छुट्टी से ड्यूटी पर जा रहे फौजी की एंबुलेंस की टक्कर से मौत

विज्ञापन
उकलाना मंडी: दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त एंबुलेंस। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
नगर के सुरेवाला चौक पर बस का इंतजार कर रहे एक फौजी को वीरवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे एक एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एंबुलेंस में सवार चार लोग भी घायल हो गए। एंबुलेंस में एक गर्भवती महिला भी थी, जिसे हिसार के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर फौजी का शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान नारनौंद थाना क्षेत्र के मिर्चपुर गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के रूप में हुई है। हादसे की वजह घना कोहरा बताया जा रहा है। वीरेंद्र सिंह छुट्टी पूरी करने के बाद वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर में थी। घटना के बाद एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस बुलाकर घायलों को हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवाया।
यह था मामला
गर्भवती महिला को उसके परिजन वीरवार को उकलाना के एक निजी अस्पताल लेकर गए थे। उसकी गंभीर हालत के चलते उसे हिसार रेफर कर दिया गया। देर रात जब एंबुलेंस से उसे हिसार ले जाया जा रहा था तो सुरेवाला चौक पर यह हादसा हो गया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ हादसा
रात को धुंध अधिक थी और कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। एंबुलेंस चालक ने हिसार की तरफ गाड़ी मोड़ी तो आगे व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसको बचाने के चक्कर में उसने गाड़ी पहले डिवाइडर पर चढ़ाई और फिर फौजी को अपनी चपेट में लेते हुए आगे आ रहे ट्राले से जा टकराई। इस कारण फौजी की मौके पर ही मौत हो गई।
चालक को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : रोहताश सिंह, एसएचओ
फौजी वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र की शिकायत पर एंबुलेंस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एंबुलेंस में सवार महिला व उसके परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है। उन्हें रात को ही हिसार भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें